जमशेदपुर : झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर पर्यटन, कला, संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम (खेल शाखा) द्वारा भगवान बिरसा मुंडा लोकप्रिय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. यह प्रतियोगिता 20 एवं 21 नवंबर को सुबह 08 बजे से आयोजित होगी. प्रतियोगिता में 14 से 40 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं भाग ले सकेंगे। इसमें गुलेल, मटका दौड़, गेड़ी दौड़, भारा दौड़, सेकोर, फुटबॉल, तीरंदाजी, वॉलीबॉल एवं हॉकी सहित कुल नौ खेल विधाओं को शामिल किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

इनमें व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी. प्रतियोगिता का आयोजन जमशेदपुर स्थित आर्मरी ग्राउंड, जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं नेवल टाटा हॉकी अकादमी में किया जाएगा. जिला प्रशासन की ओर से जिले के इच्छुक युवाओं एवं खेल प्रेमियों से इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की गई है. प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7479413570 पर संपर्क किया जा सकता है.












