घाटशिला: भारतीय जनता पार्टी जिला पूर्वी सिंहभूम की ओर से मंगलवार को घाटशिला स्थित होटल आनंदिता में जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी दिनेश कुमार उपस्थित रहे. बैठक का संचालन जिला मंत्री चंदना मुर्मू ने किया. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई. वहीं आगामी 21 नवंबर 2026 को चाईबासा के फुटबॉल मैदान (एसोसिएशन ग्राउंड) में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई. कार्यक्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहू के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के उद्देश्य से पूर्वी सिंहभूम जिले के प्रत्येक मंडल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई. जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं. साथ ही जनसंपर्क अभियान तेज कर अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में शामिल कराने का निर्देश दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर जिला प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण करने का गौरवपूर्ण अवसर है. उन्होंने कहा कि धरती आबा के आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और पूरी सक्रियता के साथ कार्यक्रम की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया, ताकि चाईबासा का यह आयोजन ऐतिहासिक बन सके. वहीं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन मार्डी ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और परंपराओं को सम्मान देने का अवसर है. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की. (नीचे भी पढ़ें)
विक्रम किस्कू ने थामा भाजपा का दामन : बैठक के दौरान घाटशिला विधानसभा के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी विक्रम किस्कू ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)
धन्यवाद ज्ञापन मंडल उपाध्यक्ष विश्वनाथ बेहरा ने किया : बैठक में उपस्थित अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन मार्डी, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश साब, जिला महामंत्री हेमंत नारायण देव, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजल महाकुड़, पूर्व जिला महामंत्री हराधन सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष भुक्तु मार्डी, रोहित सिंह, सुबोध सिंह, सुजन मान्ना, चंदना मुर्मू, गौर चंद्र पात्र, विश्वनाथ बेहरा, गीता मुर्मू, राजकुमार कौर, काकुली सिंह, सुवेंदु पात्र, दिलीप पांडा, कमलकांत सिंह, महादेव महतो, जयंत घोष, अशोक पासवान, तनुश्री नंदा, अमरदीप शर्मा, सतदल महतो, सौरभ हांसदा, दीपक दंडपात, बृजेश सिंह, जगन्नाथ कालिंदी, नौशाद अहमद, मंटू सिंह भीमसेन मुर्मू, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.












