जमशेदपुर: जमशेदपुर के एसआईआर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ धालभूम) अर्नब मिश्रा ने 18 नवंबर 2026 को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के बूथ टेल्को उर्दू स्कूल में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य प्रगति का औचक निरीक्षण किया. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही साथ ब्लॉक लेवल अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटे तथा इस संबंध में उपस्थित बीएलए 2 के साथ भी विचार विमर्श किया.
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के पूर्व सदस्य सह बीएलओ -2 रियाजुद्दीन खान तथा सरकारी मतदाता पुनरीक्षण सुपरवाइजर संतोष झा, बूथ के बीएलओ उपस्थित थे.












