• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, November 19, 2026
20 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

xavier public school dorkasai-वीर जवानों के सम्मान में ज़ेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई का कार्यक्रम आयोजित, सीआरपीएफ के जवानों के शौर्य और बलिदान को किया नमन

November 19, 2026
in खबर
0
xavier public school dorkasai-वीर जवानों के सम्मान में ज़ेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई का कार्यक्रम आयोजित, सीआरपीएफ के जवानों के शौर्य और बलिदान को किया नमन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर:देश की रक्षा में सदैव तत्पर रहने वाले वीर जवानों के साहस, समर्पण और बलिदान को नमन करते हुए जेवियर पब्लिक स्कूल, डोरकासाई के विद्यार्थियों द्वारा गुरुवार को स्वासपुर, राखा माइंस स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), जमशेदपुर के ग्रुप सेंटर के रीक्रिएशन क्लब में एक भव्य देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम ज़ेवियर पब्लिक स्कूल एवं सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के वीर जवानों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करना था.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जयदेव केसरी (डीईजीपी, सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर/रेंज जमशेदपुर) उपस्थित रहे. वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में पंकज सिंह (कमांडेंट अधिकारी, सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई. इनके अतिरिक्त नीरज कुमार, उप कमांडेंट पवन कुमार एवं असिस्टेंट कमांडेंट जफर आलम भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे.(नीचे भी पढ़े)

विद्यालय की ओर से जेवियर पब्लिक स्कूल के ग्रुप डायरेक्टर राज आर्यन, ज़ेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर शाखा की निदेशक श्रीमती रूपा महतो, ज़ेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई के प्राचार्य राजीव रंजन एवं उप-प्राचार्य यश राज सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.कार्यक्रम की शुरुआत से लेकर समापन तक देशभक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला. विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ विद्यार्थियों तक सभी ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रस्तुतियां दीं. शहीद भगत सिंह के जीवन एवं बलिदान पर आधारित नाट्य प्रस्तुति, मनमोहक देशभक्ति नृत्य तथा ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा पर आधारित प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया. विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को अपनी जगह से खड़े होकर तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया.कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण सीआरपीएफ के जवानों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नृत्य रहा, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा. इसके साथ ही सीआरपीएफ की ओर से एक विशेष हथियार प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के हथियारों को करीब से देखने और उनके बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने का अवसर मिला. (नीचे भी पढ़े)

इस प्रदर्शनी ने बच्चों के ज्ञान और जिज्ञासा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मुख्य अतिथि डॉ. जयदेव केसरी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, देशप्रेम, समर्पण, साहस एवं जीवन में लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहने का संदेश दिया. उन्होंने अपने अनुभवों और विचारों के माध्यम से बच्चों को कई महत्वपूर्ण जीवनोपयोगी बातें सिखाईं तथा उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया.कार्यक्रम के दौरान सम्मान समारोह का भी विशेष आयोजन किया गया. सीआरपीएफ की ओर से ज़ेवियर पब्लिक स्कूल से पधारे सभी गणमान्य अतिथियों एवं प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. वहीं, विद्यालय की ओर से मुख्य अतिथि डॉ. जयदेव केसरी एवं विशिष्ट अतिथि पंकज सिंह को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान प्रकट किया गया. इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा और उत्साह से शानदार प्रस्तुतियां देने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया. इस पहल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनके प्रयासों को विशेष पहचान दी.इस कार्यक्रम में सीआरपीएफ के जवानों, उनके परिवारों एवं ग्रुप सेंटर परिसर में रहने वाले सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. सभी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और उनके देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रदर्शन की सराहना की.ज़ेवियर पब्लिक स्कूल एवं सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर का यह संयुक्त प्रयास एक यादगार पहल साबित हुआ. इस आयोजन ने विद्यार्थियों को देश के वीर जवानों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को समझने का अवसर दिया. साथ ही यह संदेश भी दिया कि देश की सुरक्षा में अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना हम सभी का कर्तव्य है.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jamshedpur akvan storm school closed : अकवन चक्रवात को लेकर स्कूलों के इन कक्षाओं को बंद करने का आदेश, जमशेदपुर में जिला प्रशासन ने जारी किया सरकुलर
खबर

jamshedpur akvan storm school closed : अकवन चक्रवात को लेकर स्कूलों के इन कक्षाओं को बंद करने का आदेश, जमशेदपुर में जिला प्रशासन ने जारी किया सरकुलर

November 19, 2026
mango nagar nigam new facility : मानगो में पेयजल व्यवस्था होगी और बेहतर,पांच क्षेत्रों में इंटरकनेक्टिंग पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने नारियल फोड़कर किया कार्य का विधिवत शुभारंभ, हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ

tata steel samvaad : संवाद 2026 का समापन, जनजातीय ज्ञान, कहानियों और विचारों का जश्न, दिखी जनजातीय संस्कृति
खबर

tata steel samvaad : संवाद 2026 का समापन, जनजातीय ज्ञान, कहानियों और विचारों का जश्न, दिखी जनजातीय संस्कृति

November 19, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jamshedpur mla saryu roy fire : कदमा में बने आयुष अस्पताल का उदघाटन से सरयू राय का इनकार, अस्पताल का किया निरीक्षण, कहा – एक और एमजीएम बनाने की तैयारी में सरकार, बिजली, डॉक्टर और उपकरण नहीं, फिर कैसा आयुष अस्पताल

by Team Sharp Bharat K
November 19, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा स्थित शास्त्रीनगर में तीन मंजिला आलीशान भवन बनकर तैयार है, लेकिन वहां अस्पताल का नामोनिशान...

Jamshedpur ssp crime meeting : पूर्वी सिंहभूम में अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने जारी किये कई अहम निर्देश, मासिक समीक्षा बैठक में जारी किए गए कई जरूरी दिशा निर्देश, एसएसपी ने बैठक में की शहरी व ग्रामीण पुलिस व्यवस्था की समीक्षा

by Team Sharp Bharat D
November 19, 2026

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को वरीय...

jharkhand acb action- बेरमो में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एसडीओ मनोज कुमार को किया गिरफ्तार, रिम्स जमीन घोटाला मामले में जमीन के कागजात में छेड़छाड़ का आरोप

jharkhand acb action- बेरमो में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एसडीओ मनोज कुमार को किया गिरफ्तार, रिम्स जमीन घोटाला मामले में जमीन के कागजात में छेड़छाड़ का आरोप

by Team Sharp Bharat K
November 19, 2026

रांची: रिम्स के लिए अधिग्रहित बेशकीमती जमीन की अवैध खरीद-बिक्री और सरकारी अभिलेखों में हेरफेर के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक...

Epfo new rules : ईपीएफओ सीबीटी की बैठक में हुए तीन बड़े फैसले, अब हर महीने निकाला जा सकेगा पीएफ का पैसा, न्यूनतम बैलेंस सीमा भी 25 से घट कर हुई 10%

Epfo new rules : ईपीएफओ सीबीटी की बैठक में हुए तीन बड़े फैसले, अब हर महीने निकाला जा सकेगा पीएफ का पैसा, न्यूनतम बैलेंस सीमा भी 25 से घट कर हुई 10%

by Team Sharp Bharat D
November 19, 2026

नई दिल्ली : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने करोड़ों पीएफ खाताधारकों को बड़ी राहत दी है. संगठन ने रिटायरमेंट...

jamshedpur prakash parv-साकची में पांच दिवसीय प्रभात फेरी के साथ प्रकाश पर्व की तैयारियों का शुभारंभ, गुरबाणी कीर्तन, नाम-सिमरन और श्रद्धा के साथ निकली पहली प्रभात फेरी, 23 नवंबर तक साकची में करेगी भ्रमण

jamshedpur prakash parv-साकची में पांच दिवसीय प्रभात फेरी के साथ प्रकाश पर्व की तैयारियों का शुभारंभ, गुरबाणी कीर्तन, नाम-सिमरन और श्रद्धा के साथ निकली पहली प्रभात फेरी, 23 नवंबर तक साकची में करेगी भ्रमण

by Team Sharp Bharat K
November 19, 2026

जमशेदपुर:सिख धर्म के प्रथम गुरु, साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाशपर्व को समर्पित धार्मिक आयोजनों की...

Tata steel changes : टाटा स्टील में कई अधिकारियों का तबादला, कई का पदस्थापन, जानें

Tata steel changes : टाटा स्टील में कई अधिकारियों का तबादला, कई का पदस्थापन, जानें

by Team Sharp Bharat A
November 19, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील में कई सारे बदलाव को लागू किया गया है. इसके तहत चीफ स्लरी पाइपलाइन प्रोजेक्ट प्रवीण...

jamshedpur rural elephants rampage-पोटका में हाथियों का उत्पात, तैयार धान की फसल रौंदा और बनाया अपना निवाला, किसानों को भारी नुकसान, ग्रामीण चितिंत

jamshedpur rural elephants rampage-पोटका में हाथियों का उत्पात, तैयार धान की फसल रौंदा और बनाया अपना निवाला, किसानों को भारी नुकसान, ग्रामीण चितिंत

by Team Sharp Bharat K
November 19, 2026

पोटका: पोटका थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में इन दिनों जंगली हाथियों का उत्पात जारी है. हाथियों के झुंड किसानों...

Jamshedpur income tax employees protest : आयकर विभाग के कर्मचारियों ने दिया धरना, प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध

Jamshedpur income tax employees protest : आयकर विभाग के कर्मचारियों ने दिया धरना, प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध

by Team Sharp Bharat A
November 19, 2026

जमशेदपुर : नयी दिल्ली के ज्वाइंट काउंसिल ऑफ एक्शन के आह्वान पर आयकर विभाग, जमशेदपुर के कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur mla saryu roy fire : कदमा में बने आयुष अस्पताल का उदघाटन से सरयू राय का इनकार, अस्पताल का किया निरीक्षण, कहा – एक और एमजीएम बनाने की तैयारी में सरकार, बिजली, डॉक्टर और उपकरण नहीं, फिर कैसा आयुष अस्पताल

Jamshedpur ssp crime meeting : पूर्वी सिंहभूम में अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने जारी किये कई अहम निर्देश, मासिक समीक्षा बैठक में जारी किए गए कई जरूरी दिशा निर्देश, एसएसपी ने बैठक में की शहरी व ग्रामीण पुलिस व्यवस्था की समीक्षा

jharkhand acb action- बेरमो में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एसडीओ मनोज कुमार को किया गिरफ्तार, रिम्स जमीन घोटाला मामले में जमीन के कागजात में छेड़छाड़ का आरोप

Epfo new rules : ईपीएफओ सीबीटी की बैठक में हुए तीन बड़े फैसले, अब हर महीने निकाला जा सकेगा पीएफ का पैसा, न्यूनतम बैलेंस सीमा भी 25 से घट कर हुई 10%

jamshedpur prakash parv-साकची में पांच दिवसीय प्रभात फेरी के साथ प्रकाश पर्व की तैयारियों का शुभारंभ, गुरबाणी कीर्तन, नाम-सिमरन और श्रद्धा के साथ निकली पहली प्रभात फेरी, 23 नवंबर तक साकची में करेगी भ्रमण

Tata steel changes : टाटा स्टील में कई अधिकारियों का तबादला, कई का पदस्थापन, जानें

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News