चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की बरडीकानपुर- कालापाथर पंचायत के मधुपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में जोहार भारत फाउंडेशन के बैनर तले पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री जमुना टुडू उपस्थित थीं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती टुडू ने स्कूली बच्चों को पर्यावरण की जानकारी दी और जीवन में पर्यावरण का क्या महत्व है के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर पर्यावरण संरक्षण करने के प्रति जागरूक किया. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में पद्मश्री जमुना टुडू ने पौधा रोपण कर बच्चों को भी पौधरोपण करने के प्रति प्रेरित किया. इस दौरान बच्चों के बीच कॉपी वितरण किया गया. इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुनील कुमार बेरा,सहायक शिक्षक सेंगल सिंग हेम्ब्रम, वार्ड सदस्य चंडी चरण मुंडा, शत्रुघ्न मुंडा, जयंत मुंडा, काली पद मुंडा, मोनिका मुंडा, मानस टुडू, फुलमनी टुडू समेत अन्य उपस्थित थे.












