चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र के सिंदूरगौरी गांव के पास शनिवार की शाम एक अजगर सांप निकला. अजगर सांप के निकलने की सूचना पाकर वहां ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के कर्मी को दी. उन्होंने बताया कि उन्होंने अजगर के बच्चे को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है.












