गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के दारिसाई गांव स्थित नवकुंज मंदिर परिसर में 25 और 26 नवंबर को दो दिवसीय लीला कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. कीर्तन में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल के विख्यात लीला कीर्तन गायक गोपी जीवन गांगुली को आमंत्रित किया गया है. आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है. आयोजकों को उम्मीद है कि दोनों दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचेंगे. इसके लिए मंदिर परिसर में आवश्यक व्यवस्था भी की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
दो दिवसीय लीला कीर्तन के दौरान भक्ति संगीत और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का बांग्ला भाषा में गुणगान किया जाएगा. आयोजन को लेकर आसपास के गांवों में भी प्रचार-प्रसार किया गया है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए आयोजक तैयारियों में जुटे हैं.















