जमशेदपुर : कार्तिक पूर्णिमा के पावन एवं पुण्य अवसर पर अर्पण परिवार की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानगो स्थित स्वर्णरेखा नदी तट पर सेवा शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर नदी में आस्था की डुबकी लगाने एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच भोग प्रसाद एवं चाय का वितरण कर सेवा प्रदान की गई. इस अवसर पर अर्पण परिवार के सदस्यों ने पूरे समर्पण एवं सेवाभाव के साथ श्रद्धालुओं की सेवा की. (नीचे भी पढ़ें)
सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का स्वर्णरेखा नदी तट पर पहुंचना शुरू हो गया. अर्पण परिवार के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद एवं चाय वितरित कर उनके प्रति अपनी सेवा और आत्मीयता का भाव प्रकट किया.इस सेवा कार्य को सफल बनाने में जूगुन पांडे, महेश मिश्रा, विभाष मजुमदार, घनश्याम भिरभरिया, रणजीत कुमार, विकास मजुमदार, मन्नू ढोके, सागर चौबे, मनोज हलदर, गणपत नाग, अनुज मिश्रा, रामा राव, शुरू पात्रो, सुजल राव, सिंटू, धर्मेंद्र, अजय, रोहित आदि सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.















