जमशेदपुर:सिखों के प्रथम गुरु महाराज गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाशोत्सव को समर्पित अमृत संचार में 26 सिख खालसा बने. बुधवार को अकाली दल जमशेदपुर द्वारा टुईलाडूंगरी गुरुद्वारा साहिब में अमृत संचार समारोह आयोजित किया गया, जहां 25 सिख श्रद्धालुओं ने अमृत छककर खालसा सजे.अमृत संचार समारोह में पंज प्यारे के रूप में शामिल जत्थेदार जरनैल सिंह, भाई रविंदर सिंह, भाई रविंद्रपाल सिंह, भाई जसबीर सिंह एवं भाई प्रीतपाल सिंह सभी 25 अभिलाषी सिख श्रद्धालुओं को खंडे-बाटे की पाहुल छकाकर अमृतधारी बनाया. इनके अलावा, अमृतपाल सिंह ग्रंथी सिंह की भूमिका में थे जबकि हरजिंदर सिंह तथा भाई रणजीत सिंह ने सहयोगी सेवादार के रूप में सेवा की.(नीचे भी पढ़े)
अकाली दल के भाई रविंदर पाल सिंह ने बताया आज 25 नए सिख भाई-बहनों ने अमृत छककर इस महान परंपरा को आगे बढ़ाया है. सभी सिखों को चाहिए कि वे खालसा की उस शक्ति और आस्था को अपने जीवन में उतारें, ताकि हम सदा गुरु के रास्ते पर चल सकें. अमृतपान करने के बाद नए अमृतधारी सिखों को शुभकामनाएं और बधाई दीं. इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन ने सभी सेवादारों और संगत का आभार व्यक्त किया.












