रांची / जमशेदपुर : झारखंड में उत्तर-पश्चिम दिशा से चल रही पछुआ हवाओं के कारण अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है. इसी के साथ बुधवार रात लातेहार जिले का न्यूनतम तापमान में 8.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे सर्द रात रही. अधिकतम तापमान कोडरमा का 30.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कहीं बारिश नहीं हुई. वहीं अगले चार दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)
सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री लातेहार का : मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 24.77 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. लातेहार जिले का न्यूनतम तापमान सबसे कम 8.2 डिग्री दर्ज किया गया है. झारखंड में लातेहार जिले ही सबसे ठंडी जगह रही. जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री, डाल्टेनगंज में 12.8 डिग्री, बोकारो में 12.2 डिग्री, चाईबासा में 13.6 डिग्री, देवघर में 13.4 डिग्री, पूर्वी सिंहभूम में 16.2 डिग्री, गुमला में 9.8 डिग्री, हजारीबाग में 11.1 डिग्री, खूंटी में 11.1 डिग्री, पाकुड़ में 19.2 डिग्री, सरायकेला में 14.3 डिग्री, दुमका में 13.5 डिग्री, सिमडेगा में 11.3 डिग्री और जामताड़ा में 16.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.
रांची में सबसे कम रही दृश्यता : झारखंड में सबसे कम दृश्यता (विजिबिलिटी) 1500 मीटर रांची में रही. उत्तर-पश्चिमी से उत्तर की ओर चल रही हवाओं ने झारखंड में ठंड बढ़ा दी है.















