रांची: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा रांची में आयोजित संविधान रक्षा मार्च में झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) ने अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई. प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय के निर्देश पर राज्य के विभिन्न जिलों से केकेसी के नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए और संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती तथा जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की.संविधान रक्षा मार्च का आयोजन केंद्र सरकार द्वारा संविधान की मूल भावना को कमजोर करने, संवैधानिक संस्थाओं के कथित दुरुपयोग, देश में लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा अन्य ज्वलंत जनसमस्याओं के विरोध में किया गया. मार्च के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट संघर्ष का आह्वान किया.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है. उन्होंने जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के संघर्ष को और तेज करने की बात कही. केकेसी की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष अरुण त्रिपाठी, सरायकेला जिला अध्यक्ष अमृत रंजन महतो एवं प्रदेश महासचिव सुल्तान अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों कामगार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मार्च में भाग लिया. कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाया. इस अवसर पर अरुण त्रिपाठी, अमृत रंजन महतो, सुल्तान अहमद, दीनानाथ पांडेय, अवधेश सिंह, राज पांडेय, सत्यजीत तिवारी, आशीष सिन्हा, सूरज मुखी, मुकेश पांडेय, गौतम दास, विवेक पांडेय, शिवांश तिवारी, बीवीसन महतो, नित्यानंद गांगुली, जीमूत सिंह पातर, दुर्गा चरण सिंह सरदार, मृत्युंजय सिन्हा, रितेश सिंह, संतोष यादव सहित अनेक केकेसी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. केकेसी प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने मार्च में शामिल सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र, श्रमिकों के अधिकारों तथा आम जनता के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगी.












