जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल सरकार के कृषि राज्यमंत्री अमिया किस्कू जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे. वहां उन्होंने अर्जुन मुंडा की दिवंगत माताजी स्वर्गीय सायरा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उन्हें सांत्वना दी. इसके पश्चात जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित परीसदन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री अमिया किस्कू से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया. इस दौरान संगठनात्मक एवं सामाजिक विषयों पर भी चर्चा हुई. (नीचे भी पढ़ें)

अभिनंदन करने वालों में भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य चिंटू सिंह, हरि किशोर तिवारी, जिला प्रवक्ता अखिल सिंह, युवा मोर्चा कोल्हान प्रभारी अमिताभ सेनापति, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार, सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, कदमा मण्डल अध्यक्ष उपेंद्र गिरी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.















