जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुण्डा के आवास पहुंचे और उनकी माताजी स्वर्गीय सायरा मुण्डा के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित की. मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन भी भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति और श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की. साथ ही, उन्होंने अर्जुन मुण्डा एवं उनके शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की. इस दु:खद घड़ी में उन्हें धैर्य, साहस व संबल प्रदान करने की कामना की. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, दोनों बेटे समेत पूरा परिवार और समर्थकों का दल मौजूद थे. इस दौरान करीब आधे घंटे तक वे रुके रहे. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने यहां आने के बाद अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये और अपनी संवेदना प्रकट की. इसके बाद उनके हॉल में बैठे. आपस में दोनों नेताओं के बीच काफी लंबी बातचीत हुई. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान विधायक मंगल कालिंदी, विधायक संजीव सरदार, समीर मोहंती, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी, भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले समेत तमाम लोग मौजूद थे.












