जमशेदपुर : शहर में हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने और आम लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को जमशेदपुर के रेडक्रॉस भवन में सिविल डिफेंस की ओर से मॉक ड्रिल आयोजित की गयी. इस दौरान हवाई हमले जैसी काल्पनिक स्थिति तैयार की गयी, जिसमें करीब 14 लोगों के घायल होने का दृश्य दिखाया गया. सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और राहत-बचाव की टीमें मौके पर पहुंचीं. (नीचे भी पढ़ें)

मॉक ड्रिल के दौरान लोगों को बताया गया कि बमबारी के बाद लगी आग पर कैसे काबू पाना है, घायलों को कैसे सुरक्षित रेस्क्यू करना है और उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल तक कैसे पहुंचाना है.
यह अभ्यास भारत सरकार के निर्देश पर जमशेदपुर उपायुक्त की निगरानी में कराया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान जानकारी दी गयी कि 1971 के युद्ध के समय जमशेदपुर को भी निशाना बनाया गया था. दरअसल, दुश्मन देश अक्सर देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण औद्योगिक और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश करता है. ऐसे में इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य प्रशासन, सुरक्षा बलों और आम नागरिकों को किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए तैयार करना है. (नीचे भी पढ़ें)

क्योंकि आपदा के समय घबराहट नहीं, बल्कि सही तैयारी ही कई जिंदगियां बचा सकती है.















