
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी क्लब प्रबंधन और होटल कैंटीन एंड रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच कर्मचारियों के लिए सालाना बोनस वर्ष 2019-2020 के लिए संपन्न हुआ. समझौते के मुताबिक वर्ष 2019-2020 के लिए गोलमुरी क्लब के कर्मचारियों को 8.33 फ़ीसदी बोनस का भुगतान किया जाएगा. करोना महामारी की वजह से पिछले 9 महीने से क्लब का बिजनेस पूरी तरह से खराब हो चुका है, जिसकी वजह से प्रबंधन बोनस देने में असमर्थता व्यक्त करनी थी. यूनियन के आग्रह पर प्रबंधन ने बोनस देने पर स्वीकृति प्रदान की. समझौते के मुताबिक कर्मचारियों को दी जाने वाली बोनस की राशि न्यूनतम 13043 रुपए और अधिकतम 18817 रुपए दी जाएगी. इस समझौते का लाभ कुल 50 कर्मचारियों को मिलेगा बोनस की राशि एक सप्ताह में बैंक में भेज दी जाएगी. इस पर हस्ताक्षर करने वालों में प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष आरएन मूर्ति, वेंकट रमन, हरजीत सिंह, राजेश रोशन एवं गुरप्रीत सिंह शामिल थे जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, बीके डिंडा, उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, महामंत्री धन सिंह और पवन सिंह और बिरजू नाग थे.



