
जमशेदपुर : टाटा स्टील के एनएस ग्रेड के कर्मचारियों का एक दल अध्यक्ष आर रवि प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की. इन लोगों ने अलग-अलग सबको ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की. इस दौरान इन लोगों ने मांग की है कि जिस तरह सिंटर प्लांट में इंसेंटिव बोनस (आइबी) का समझौता हुआ है, ठीक उसी तर्ज पर फील्ड मेंटेनेंस विभाग का आइबी का समझौता किया जाये. इन लोगों ने बताया कि फील्ड मेंटनेंस विभाग का आइबी फ्रीज है जबकि नया स्कीम बनकर तैयार है और यूनियन के पास भेजा गया है, लेकिन इसके बावजूद इस प्रस्ताव को फाइनल नहीं किया जा रहा है.

इन लोगों ने तत्काल कार्रवाई करने की मांग की और नया आइबी का समझौता करने की अपील की गयी. इस दौरान अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारियों ने इस मसले पर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया. फिलहाल, यूनियन में इसको लेकर माहौल गर्म होता नजर आया. इन लोगों ने एक ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. इस मामले को लेकर एनएस ग्रेड के कर्मचारियों ने यूनियन पर दबाव को और तेज करने की घोषणा कर दी है. इस ज्ञापन देने वालों में शुभम कुमार सिंह और अन्य लोग मौजूद थे.





