
Chakuliya : छठ घाट की सफाई नहीं होने की खबर सांध्य दैनिक अखबार उदित झारखंड में प्रकाशित होने के पश्चात गुरुवार को प्रशासनिक पदाधिकारी और नपं जन प्रतिनिधियों ने जुगितुपा पंचायत के बड़शोल कूपन नदी छठ घाट पहुंचकर घाट की सफाई की. सभी ने हाथों में कुदाल थामकर नदी किनारे उगे घास और झाड़ियों की सफाई की. मौके पर लोगों ने पदाधिकारीयों से छठ घाट पहुंचने वाली सड़क को भी दुरूस्त करने और उसके बीचो-बीच से गुजरे बिजली तार को ऊपर उठाने की मांग की है. पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि जल्द ही दुरुस्त कर लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि छठ पूजा पर व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी. इसके लिए प्रशासन पहल कर रहा है. इस दौरान सीओ सह नपं के कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद ओझा, बीडीओ लेखराज नाग, थाना प्रभारी अनिल नायक, नपं उपाध्यक्ष सुमित लोधा, पार्षद देवानंद सिंह, शतदल महतो, मलय रूहीदास, शंभु दास समेत अन्य उपस्थित थे.




