जमशेदपुर : बागबेड़ा आनंदनगर स्थित मां बमलेश्वरी युवा संस्था की ओर से स्व शिव कुमार सिंह की पुण्यतिथि पर जुगसलाई आरपी पटेल हाई स्कूल परिसर में छठे रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. इस शिविर में कुल 88 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. रक्तदान शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी एवं कार्यक्रम के संयोजक व संरक्षक शिलानाथ सिंह ने स्व शिवकुमार सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार शैलेन्द्र सिंह, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी राजकुमार सिंह, आजसू के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, जिला परिषद् सदस्य कुसुम पुर्ती, जुगसलाई क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, समाजसेवी बड़ेलाल तिवारी, सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे. जुगसलाई वार्ड नंबर 19 की वार्ड पार्षद राखी सिंह भी शिविर में उपस्थित रहीं. इस अवसर पर सभी अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से मां बमलेश्वरी युवा संस्था के श्याम साहू, पप्पू कुमार साह, राजेश कुमार सिंह, संजय साहू, भुवन साहू, रंजीत सिंह, कवलेश्वर पांडे, परशुराम सिंह, सूरज सिंह, राजन मिश्र, सुमन दुबे, शैलेंद्र सिंह, टिंकू सिंह, पप्पू सिंह, सुनील सिंह, शेखर सिंह, अभय सिंह, मुकेश शर्मा, प्रवीण प्रसाद, रंजन पांडे, विश्वजीत सिंह, सूरज प्रताप सिंह, राहुल अग्रवाल, अरुण साहू, अजय साहू, सनी यादव, अभिषेक सिंह, राजा वर्मा, टिंकू यादव, सोनू साहू, रीमा देवी, मनोज यादव सहित कई सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.







