शार्प भारत : नवंबर महीने में त्योहारों की भरमार है. इस महीने दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती जैसे कई त्योहार शामिल हैं. ऐसे में कई दिनों पर बैंक की छुट्टी रहने वाली है. आरबीआई हॉलिडे कैलेजर के मुताबिक, देश के अलग-अलग शहरों में 16 दिन बैंक बंद रहेंगे. झारखंड में 9 दिन बैंकों में अवकाश होगा. हालांकि, ये सभी छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी. इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की जानकारी जरूर चेक कर लें. (नीचे भी पढ़ें)
नवंबर 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक :
तारीख — बंद रहने का कारण – कहां बंद रहेंगे
1 नवंबर – रविवार – सभी जगह
8 नवंबर – रविवार – सभी जगह
9 नवंबर – दीवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा – अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर और लखनऊ
10 नवंबर – बलि प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा और विक्रम संवत नए साल – अहमादाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर
11 नवंबर – लक्ष्मी पूजा, भाई दूज, मातृद्वितीया, निंगोल चकौबा – गंगटोक, इंफाल, कोलकाता, लखनऊ और शिमला
13 नवंबर – वांगला महोत्सव – शिलोंग
14 नवंबर – दूसरा शनिवार – सभी जगह
15 नवंबर – रविवार – सभी जगह
16 नवंबर – छठ पूजा – पटना और रांची
20 नवंबर – इगास-बगवाल पर्व – देहरादून
22 नवंबर – रविवार – सभी जगह
23 नवंबर – सेंग कुट स्नेम – सिलोंग
24 नवंबर – गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रहस पूर्णिमा – दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, भोपाल, चंडीगढ़, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर और कोहिमा
27 नवंबर – कनकदास जयंती – बेंगलुरु
28 नवंबर – चौथा शनिवार – सभी जगह
29 नवंबर – रविवार – सभी जगह (नीचे भी पढ़ें)
झारखंड में कुल नौ दिन बैंक बंद रहेगा, जिसमें दूसरा और चौथा शनिवार के साथ-साथ साप्ताहिक छुट्टी और छठ और गुरु नानक जयंती भी शामिल है. बैंकों में अवकाश होने से ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. बैंकों की सभी ऑनलाइन सेवाएं पूरे महीने काम करती हैं और इस दौरान ग्राहक अपने काम को ऑनलाइन कर सकते हैं. बैंकों की छुट्टी वाले दिन केवल शाखाएं बंद होती है. एटीएम, कैश डिपॉजिट मशीन और पासबुक प्रिंटिग मशीन चालू रहती है. वहीं इस दौरान बैंकों में मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग सेवाएं भी एक्टिव रहती है.












