
Jamshedpur : लोक आस्था के महापर्व छठ के उपलक्ष्य में विश्वकर्मा समाज के युवकों ने कैरेज कॉलोनी शर्मा बस्ती, गोलपहाड़ी एवं लक्ष्मीनगर में 251 छठ व्रतियों के बीच में पूजन सामग्री सूप, नारियल आदि का वितरण किया. कार्यक्रम में संजय शर्मा, सत्येन्द्र प्रसाद, रामविलास शर्मा, अरविन्द शर्मा, गणेश शर्मा, श्रीलाल शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, गणेश शर्मा, बिरंची शर्मा, मीरा शर्मा, प्रवीण शर्मा, जितेंद्र शर्मा, बिपिन शर्मा, उदय शर्मा, अशोक शर्मा, विदेशी शर्मा, अमन कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे. सबों ने मिलकर छठ पूजन सामग्री का वितरण किया और छठ पूजन की शुभकामनाएं दी.



