
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टिस्को ग्रोथ शॉप की अधीकृत यूनियन टिस्को मजदूर यूनियन की कमेटी मीटिंग बिष्टुपुर स्थित हेड ऑफिस में बुलाई गई थी. इस मीटिंग में यूनियन के तमाम पदाधिकारी एवं कमेटी मेंबर तथा शिवलखन सिंह महामंत्री के रूप में उपस्थित थे. मीटिंग में मुख्यत: पुराने मिनट्स को पढ़कर पास किया गया. अकाउंट्स अप्रैल 2018 से दिसंबर 2020 तक रजिस्टर में एंट्री नहीं होने के कारण पास नहीं हो पाया. महामंत्री शिव लखन सिंह को जिम्मेदारी दी गई है कि कोषाध्यक्ष के साथ बैठकर इसे जल्द अपडेट किया जाये. राकेश्वर पांडेय ने कहा कि हमारी जो कमिटी है, वह संविधान के तहत नवम्बर 2021 तक यथावत बनी रहेगी. यही कमिटी मिलजुलकर काम करेगी और नयी ज्वाइंट कमिटी का गठन हुआ जिसमें सभी को कुछ न कुछ जिम्मेवारी दी गयी है और कहा गया कि आप लोग संभालो. जब हमारी यानि अध्यक्ष, महामंत्री कि जरूरत होगी हम वहां सहयोग करेंगे और यूनियन के सामाजिक दायित्व के तहत जो कार्य करने को कहा.





