
जमशेदपुर: जमशेदपुर के एनएच-33 पर बालीगुमा पुल के पास गुरुवार की सुबह सड़क पार कर रही एक 16 वर्षीय युवती को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट ने ले लिया. इस दुर्घटना में मौके पर ही युवती की मौत हो गई. इधर घटना के बाद वाहन तेज़ी से घाटशिला की ओर फरार हो गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई . सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है.पुलिस युवती की पहचान में जुट गई है. स्थानीय लोगों के अनुसार युवती हेडफोन लगाकर सड़क पार कर रही थी. इतने में एक वाहन के पिछले चक्के की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.



