
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की एक बैठक गुरुवार को हुई. बैठक में नवंबर 2020 और दिसंबर 2020 में जमा हुए सभी आवेदनों पर विचार विमर्श किया गया. इसमें नवंबर में कुल 27 आवेदनों में से 18 और दिसंबर में कुल 18 में से 12 को नियमानुसार उचित पाया गया और 30 लाभुकों में लगभग 15 लाख रुपये राशि का लाभ देने को मंजूरी दी गयी. 3 आवेदकों को फिलहाल विचारधीन रखा गया है. लाभुकों के नाम क्रमशः -संजीव मित्रा, डीके मिश्रा, बृजेश कुमार झा, आर के एस गौतम, दीपक कुमार सिन्हा, एल के सिंह, सैफ शरीफ़, विजय नंद दास, राकेश गिरी, मनीष चंद्र शर्मा, अनिल कुमार सिंह, राजीव कुमार राणा, शगुफ़्ता नाज़, जगरनाथ स्वर्णकार, के एम उषा कुमारी, सुभाशीष भद्रा, सुरेश प्रसाद शर्मा, संतोष कुमार सिंह, अजित कुमार सिंह, एनपी गुप्ता, धनंजय कुमार राजा, दीपक सिंह, मोहम्मद कुमरुजम्मा, नवीन सुलंकी, देव दुलाल नंदी, संजीव कुमार झा, कुष्माकार सिंह, अवतार सिंह, सुब्रत चक्रवर्ती.
बैठक में चेयरमैन अजित राय, सेक्रेटरी अमितेश पांडेय, डॉक्टर एसएल श्रीवास्तव, अनिल कुमार शर्मा, अजय भगत और अमित कुमार उपस्थित हुए.












