
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक ने प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक कर प्रखंड में संचालित योजनाओं का समीक्षा किया. जिसमें मनरेगा से संबंधित संचालित योजना, मावन दिवस का सृजन आदि पर पंचायतवार समीक्षा की. बैठक में जिस पंचायत का स्थिति खराब है उसे सुधार लाने हेतु निर्देश दिया है. बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना का समीक्षा किया गया, जिसमें लंबित प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रगति लाने की बात कही साथ ही नये स्वीकृत आवासों को ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया है.
15वें वित्त आयोग से संचालित योजनाओं पर पंचायतवार समीक्षा की. विरसा आवास, भीमराव अम्बेदकर आवास, इंदिरा आवास निर्माण की विस्तार पूर्वक जानकारी ली. बैठक में कार्यपालक दण्डाधिकारी जय प्रकाश करमाली, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहु, प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, पंचायत सचिव, कनीय अभियंता, प्रखंड समन्वयक, रोजगार सेवक समेत अन्य उपस्थित थे.











