• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, July 11, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

incab-industries-केबुल कंपनी के मामले में दिल्ली एनसीएलएटी में हुई सुनवाई, अधूरी रही बहस, केबुल कॉलोनी के घरों की बिजली काटी गयी, विधायक सरयू राय की पहल पर बहाली हुई बिजली

incab-industries-केबुल कंपनी के मामले में दिल्ली एनसीएलएटी में हुई सुनवाई, अधूरी रही बहस, केबुल कॉलोनी के घरों की बिजली काटी गयी, विधायक सरयू राय की पहल पर बहाली हुई बिजली
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : इंकैब इंडस्ट्रीज (केबुल कंपनी) के मसले पर एनसीएलटी द्वारा 7 फरवरी 2020 को इंकैब इंडस्ट्रीज लिमिटेड के खिलाफ दिये गये परिसमापन आदेश के खिलाफ दिल्ली स्थित अपीलीय न्यायाधीकरण में इंकैब इंडस्ट्रीज के मजदूरों द्वारा दायर अपील पिटीशन पर सुनवाई हुई. बहस की शुरुआत करते हुए कोलकाता के मजदूरों के अधिवक्ता ऋृषभ बनर्जी ने कहा कि एडजुडिकेटिंग ऑथोरिटी को दिवाला और दिवालिया कानून (Insolvency & Bankruptcy Code) के तहत दिवालिया कंपनियों को पुनर्जीवित करने का अधिकार है परिसमापन का नहीं. परिसमापन किसी दिवालिया कंपनी की अंतिम गति होती है जब उसके पुनर्जीवित करने के सारे उपाय असफल सिद्ध होते हैं. उन्होंने आगे कहा कि कमला मिल्स के मालिक और निदेशक रमेश घमंडीराम गोवानी इंकैब इंडस्ट्रीज के भी निदेशक रहे हैं. अतः कमला मिल्स और फस्का इन्वेस्टमेंट कमिटी ऑफ क्रेडिटर्स के सदस्य नहीं हो सकते. इस दृष्टिकोण से न केवल कमिटी ऑफ क्रेडिटर्स का गठन गलत हुआ है बल्कि कमिटी ऑफ क्रेडिटर्स ने रिजोल्यूशन प्रोफेशनल के साथ साजिश कर इंकैब कंपनी के परिसमापन का रिजोल्यूशन पारित कर लिया और एडजुडिकेटिंग ऑथोरिटी ने स्थापित कानूनों की अवहेलना कर कंपनी का गैरवाजिब परिसमापन आदेश पारित कर दिया. उन्होंने अपीलीय न्यायाधीकरण से उक्त आदेश को रद्द करने की मांग की. उन्होंने यह भी कहा कि बैंकों का अपनी देनदारियों को प्राइवेट कंपनियों को बेचना गलत है. कमिटी ऑफ क्रेडिटर्स की तरफ की तरफ से जिरह करते हुए अधिवक्ता रूद्रेश्वर सिंह ने कोलकाता उच्च न्यायालय में किये गये अपने जिरह को ही आगे बढ़ाया और कहा कि बैंकों ने कमला मिल्स, फस्का इनवेस्टमेंट और पेगासस एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनियों को इंकैब इन्डस्ट्रीज लिमिटेड की अपनी लेनदारियों (गैरनिष्पादित परिसंपत्तियां; एनपीए) को ट्रांसफर ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट, 1882 की धारा 130 (एक्शनेबल क्लेम्स) के तहत हस्तांतरित किया. इसके बाद अधिवक्ता ने दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा पेगासस एसेट रिकंस्ट्रक्शन द्वारा कमला मिल्स के उपर दायर अदालत की अवमानना के एक मामले में दिये एक फैसले को उद्धृत करते हुए कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने उक्त लेनदारियों के हस्तनांतरण को सही ठहराया था. उन्होंने यह भी कहा कि रमेश घमंडीराम गोवानी इंकैब के निदेशक 2009 के बाद नहीं रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि रमेश घमंडीराम गोवानी ने इंकैब कंपनी का कोई भी पैसा नहीं हड़पा है. मजदूरों के अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव ने बहस की शुरुआत करते हुए कहा कि मोराटोरियम आदेश पारित करने बाद निदेशक मंडल निलंबित हो जाती है यह अनिवार्य है, पर एडजुडिकेटिंग ऑथोरिटी को यह पता ही नहीं है कि इंकैब के निदेशक मंडल में कौन निदेशक हैं? अतः 09.08.2019 का एडजुडिकेटिंग ऑथोरिटी का इंकैब के खिलाफ मोराटोरियम आदेश भी गलत है. उन्होंने यह भी करते हुए कहा कि रिजोल्यूशन प्रोफेशनल ने परिचालन देनदारियों को बिना कोलेट किये केवल कमला मिल्स, फस्का और पेगासस की फर्जी लेनदारियों के आधार पर कमिटी ऑफ क्रेडिटर्स बना कर उनसे परिसमापन का रिजोल्यूशन पारित करा लिया और एडजुडिकेटिंग ऑथोरिटी को गुमराह कर परिसमापन आदेश पारित करवा लिया. उन्होंने कहा कि कमिटी ऑफ क्रेडिटर्स के अधिवक्ता अदालत को गुमराह कर रहे हैं क्योंकि दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष यह मसला था ही नहीं कि बैंक अपनी देनदारियों को प्राईवेट कंपनियाँ जो बैंक या एनबीएफसी नहीं हैं, को हस्तांतरित कर सकती है या नहीं. उन्होंने अदालत को बताया कि बैंक प्राईवेट कंपनियों की अपनी देनदारियां हस्तांतरित नहीं कर सकती यह इस देश का कानून है. उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक लिमीटेड के मामले मे दिये गये सर्वोच्च न्यायालय के एक फैसले का हवाला दिया. उन्होंने आगे कहा कि एडजुडिकेटिंग ऑथोरिटी ने अपने आदेश में कहा है कि इंकैब कंपनी गोईंग कनसर्न नहीं है यह भी सर्वोच्च न्यायालय के 2001 मे रिसड़ा स्टील लिमीटेड के मामले में दिये गये फैसले के खिलाफ है. उन्होंने यह भी कहा कि परिसमापन आदेश के पारा 72 में एडजुडिकेटिंग ऑथोरिटी ने यह कहा कि लिक्विडेटर रमेश घमंडीराम गोवानी द्वारा किये गये फर्जीवाड़े की जांच करे जिसकी कोई जांच लिक्विडेटर ने नहीं की है क्योंकि लिक्विडेटर रमेश घमंडीराम गोवानी के आर्थिक हितों के पक्ष में और इंकैब इंडस्ट्रीज कंपनी के आर्थिक हितों के खिलाफ काम कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि मजदूरों को किसी इन्वेस्टर की जरूरत नहीं है. कंपनी के पास 1600 करोड़ की संपत्ति है और रमेश घमंडीराम गोवानी ने 100 करोड़ का फर्जीवाड़ा किया है जबकि कंपनी फिर से चलाने के लिए सिर्फ 150 करोड़ रूपये चाहिए. उन्होंने अदालत से प्रार्थना की कि आप हमें कंपनी को फिर से चालू करने का आदेश दें हम कंपनी को खुद पुनर्जीवित कर लेंगे. अपीलीय न्यायाधीकरण ने कहा कि वे जल्दी आदेश पारित करना चाहती है, अतः अगली कार्यवाही की तारीख सोमवार 25.01.2021 को मुकर्रर की. इंकैब कर्मचारियों की तरफ से उक्त सुनवाई में अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव, संजीव मोहंती, चन्द्रलेखा और आकाश शर्मा ने हिस्सा लिया. दूसरी ओर, गोलमुरी स्थित केबुल टाउन इलाके में बिजली काटने की सूचना स्थानीय निवासियों द्वारा जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय को दी गई. विधायक द्वारा तत्काल इस मामले की पूरी जानकारी ली गई, जिसके बाद पता चला कि दो महीने से बिजली बिल जमा नहीं किया गया था और इसी कारण केबुल टाउन के सभी उपभोक्ताओं को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था. विधायक सरयू राय ने तत्काल जुस्को के वरीय महाप्रबंधक कैप्टन धनंजय मिश्रा से बात कर जल्द बिजली समायोजन करने को कहा. साथ ही कहा कि वहां की समिति सोमवार तक बकाया बिल जमा कर देगी, जिसके पश्चात जुस्को द्वारा बिजली समायोजन हो जाने पर लोगो को राहत मिली एवं केबुल टाउन के निवासियों द्वारा विधायक सरयू राय की भारी प्रशंसा की गई. इस मौके पर भारतीय जनता मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, गोलमुरी विधायक प्रतिनिधि असीम पाठक, न्यू केबुल टाउन अध्यक्ष आशुतोष झा, केबुल बस्ती अध्यक्ष कामेश्वर निषाद, राकेश उज्जैन एवं केबुल टाउन के सभी स्थानीय निवासी उपस्थित थे.

ADVERTISEMENT
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata power agm : टाटा पावर एजीएम में घोषणा, ओडिशा में लगेगा नया सोलर प्लांट, डिविडेंड की हुई घोषणा
कारपोरेट व यूनियन

Tata power agm : टाटा पावर एजीएम में घोषणा, ओडिशा में लगेगा नया सोलर प्लांट, डिविडेंड की हुई घोषणा

July 7, 2026
Tata steel growth shop wage revision agreement : टाटा स्टील की तर्ज पर गम्हरिया के टिस्को ग्रोथ शॉप में बढ़ा वेतन, हुआ वेज रिवीजन समझौता, जानें कर्मचारियों को कितना हुआ लाभ
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel growth shop wage revision agreement : टाटा स्टील की तर्ज पर गम्हरिया के टिस्को ग्रोथ शॉप में बढ़ा वेतन, हुआ वेज रिवीजन समझौता, जानें कर्मचारियों को कितना हुआ लाभ

June 26, 2026
Tata steel wage revision figure : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता से कंपनी पर पड़ेगा 1840 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, एनएस ग्रेड पर 1200 करोड़ रुपये और ओल्ड सीरीज पर 640 करोड़ रुपये कंपनी वेतन मद में खर्च करेगी, यह है वेज रिवीजन का पूरा आंकड़ा
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel wage revision figure : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता से कंपनी पर पड़ेगा 1840 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, एनएस ग्रेड पर 1200 करोड़ रुपये और ओल्ड सीरीज पर 640 करोड़ रुपये कंपनी वेतन मद में खर्च करेगी, यह है वेज रिवीजन का पूरा आंकड़ा

June 25, 2026
Next Post

saraikela- गम्हरिया में गरीबों के अनाज की कालाबाजारी का खेल, विभाग रोकने में पूरी तरह फेल

Jamshedpur : भाजपाइयों ने दी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा-आजादी की लड़ाई में नेताजी का त्याग व बलिदान अविस्मरणीय

Jamshedpur : भाजपाइयों ने दी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा-आजादी की लड़ाई में नेताजी का त्याग व बलिदान अविस्मरणीय

jamshedpur-rural- चार दिवसीय नेताजी सुभाष मेला सह गूंज महोत्सव का शुभारंभ, विधायक समीर महंती, बीडीओ और थानेदार ने किया उद्घाटन, कबूतर उड़ाकर दिया शांति का संदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day saturday 11th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 11 जुलाई 2026

Jamshedpur ssp action : जमशेदपुर के एसएसपी अचानक बागबेड़ा थाना देर रात पहुंचे, अधिकारियों की लगी क्लास

Jamshedpur accident – टेल्को में अनियंत्रित कार नाली में घुसी, नशे में धुत था चालक

Jamshedpur rural protest – बोड़ाम में बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, चिरुडीह विद्युत सब-स्टेशन पर किया प्रदर्शन

Jamshedpur mgm health employees election : एमजीएम स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न, अध्यक्ष बने भागीरथ सोरेन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur ssp action : जमशेदपुर के एसएसपी अचानक बागबेड़ा थाना देर रात पहुंचे, अधिकारियों की लगी क्लास

Jamshedpur accident – टेल्को में अनियंत्रित कार नाली में घुसी, नशे में धुत था चालक

Jamshedpur rural protest – बोड़ाम में बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, चिरुडीह विद्युत सब-स्टेशन पर किया प्रदर्शन

Jamshedpur mgm health employees election : एमजीएम स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न, अध्यक्ष बने भागीरथ सोरेन

Jamshedpur Jharkhand stake holders meet : नई दिल्ली में आयोजित झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर की रही सक्रिय भागीदारी, उद्योग उपाध्यक्ष हर्ष बाकरेवाल व सचिव विनोद शर्मा ने किया चैंबर का प्रतिनिधित्व

Jamshedpur tata motors gm felicitated : टाटा मोटर्स इंजन डिवीजन में महाप्रबंधक नितिन कंवाडे का अभिनंदन, प्रबंधन व यूनियन अधिकारियों ने नई जिम्मेदारी के लिए दीं शुभकामनाएं

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News