
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे ही इसको लेकर विवाद अब सतह पर आने लगा है. यूनियन चुनाव में अब दबंगई का भी मामला सामने आ चुका है. सिदगोड़ा थाना में अशोक कुमार नायक के प्रस्तावक संतोष कुमार साह ने मनोज कुमार मिश्रा और उसके भाई प्रभाकर मिश्रा द्वारा धमकाने का मामला प्रकाश में आया है. संतोष ने मनोज और उसके भाई पर आरोप लगते हुए सिदगोड़ा थाना में मामला दर्ज कराया है. वहीं दूसरी ओर मनोज कुमार मिश्रा ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया है. मनोज कुमार मिश्रा ने थाने में लिखित में कहा है कि वे यूनियन चुनाव के लिए वोट मांगने गए हुए थे, वे एक कर्मचारी के घर पर चाय पी रहे थे इतने में अंजनी पांडेय और अरविंद पाण्डेय 20 असामाजिक तत्व के साथ पहुंचे और गाली गलौज करने लगे. वे अपनी जान बचाकर वहां से भागे. बता दे की अशोक कुमार नायक टाटा वर्कर्स यूनियन के स्पेयर मनुफैक्चरिंग डिपार्टमेंट (एसएमडी) से कमेटी मेंबर का चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं मनोज कुमार मिश्रा भी उस क्षेत्र के उम्मीदवार है.





