
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर सरकारी और निजी कार्यालय और संस्थानों में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई. सर्वप्रथम चाकुलिया प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ देवलाल उरांव ने झंडोत्तोलन किया. इसके पश्चात नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष संध्यारानी सरदार, वन विभाग कार्यालय में वन पाल बुद्धदेव, थाना में थाना प्रभारी रंजीत उरांव, सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रंजित मुर्मु, विधायक कार्यालय में विधायक समीर महंती, भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, कांग्रेस कार्यालय में अभय महंती, मुसलीम बस्ती में फजलूर रहमान, सुभाष चौक पर तरूण बेरा, बिरसा चौक पर विधायक समीर महंती ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. वही चाकुलिया के हर सरकारी और निजी विद्यालय और कार्यालयों में भी झंडोत्तोलन किया गया. वही गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगों ने एक दूसरे से मिलकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी.



