
घाटशिला : गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर घाटशिला टाऊन हॉल में भारतीय जनता युवा मोर्चा, पूर्वी सिंहभूम द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उदघाटन बहरागोड़ा के पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानन्द गोस्वामी और जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर कुणाल षाड़ंगी ने रक्तदाताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है. बहुत ही पुण्य का काम है. आपके द्वारा किए गए रक्तदान से किसी को नई जिन्दगी मिल सकती है. आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पूरे प्रदेश में भाजयुमो के द्वारा रक्तदान सत्याग्रह आयोजित किया गया है. यह कार्य काफी सराहनीय है. इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंगलाल महतो, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्र, जिला प्रवक्ता विश्वनाथ दण्डपाट, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यनारायण पुष्टि, अमिताभ सेनापति, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माला दे समेत अन्य उपस्थित थे.



