
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना अंतर्गत खरकाई ब्रिज के पास बुधवार तड़के एक तेज़ रफ़्तार डंपर गोलचक्कर से टकरा गया.टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में डंपर चालक घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायल चालक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार डंपर आदित्यपुर की ओर जा रहा था, गोलचक्कर के पास तेज़ रफ्तार में अचानक वह अनियंत्रित होकर गोलचक्कर से जा टकराया. सुबह होने पर वहां कोई मौजूद नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. फिलहाल डंपर को सड़क के किनारे कर दिया गया है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




