
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के आगामी चुनाव को लेकर टीम संजीव चौधरी टुन्नू की अहम बैठक उनके बिष्टुपुर स्थित आवास में हुई. सबसे पहले बैठक में निर्विरोध कमेटी मेंबर मनोज मिश्रा, मोहन सिंह, राजेश रंजन सिंह, संजय कुमार सिंह, जय शंकर सिंह, विमल कुमार, आरए अफरीदी, एनके चौधरी, सुनील दास, संजय कुमार सिंह, शिव शंकर सिंह, संजीव तिवारी, प्रदीप दुबे, मनोज कुमार, प्रवीण कुमार चौधरी, प्रवीण धीरज खालको, संदीप बेहरा, अजय चौधरी, सुब्रतो सिन्हा, राजीव कुमार चौधरी को माला पहनाकर अभिनंदन किया गया. अपनी बातों को रखते हुए सहायक सचिव शत्रुघ्न राय ने कहा कि हम सभी टीम मेम्बरों को एक दूसरे का चुनाव में पूर्ण सहयोग से जीत दर्ज करने का निवेदन किया.

यूनियन उपाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने अपनी बातों को रखते हुए कहा की वर्तमान नेतृत्व के साथ बहुतमत पदाधिकारियों के रहने के कारण हम चंद लोग का मजदूर विरोधी कार्यों में असरदार विरोध दर्ज नहीं करा सके जिसका हमें खेद है और उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं और वर्तमान संगठित टीम से यह पूरी तरह आशान्वित हूँ कि हम इस बार पूरी तत्परता से मज़दूर की सेवा करेंगे. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि 25 सालों से यूनियन राजनीति से जुड़ा हूँ और हमेशा मैंने सकारात्मक रूप से मजदूरों की सेवा की है और हम सबों के सामूहिक प्रयास से आगामी चुनाव में पूरी टीम को विजय दिलानी है. एसएमडी विभाग के कमेटी मेंबर मनोज मिश्रा ने बताया कि कैसे डिप्टी प्रेसिडेंट अरविन्द पांडेय औऱ उनके कुनबे द्वारा उनको गलत तरीके से थाने में झूठा केस में फंसाने की कोशिश की गई, जिसमें पूरी टीम के सहयोग से गंभीर प्रतिकार के कारण ही मामले से मुक्ति मिली. महामंत्री सतीश कुमार सिंह ने कहा कि आरओ चुनाव हम लोगों ने पूरे संगठन के साथ जीत दर्ज किया और अब शैलेश सिंह की टीम में शामिल होने के कारण पूरी टीम आज जीत की ओर बढ़ चुके हैं और एक स्वच्छ, निष्पक्ष और पारदर्शी नेतृत्व देने जा रहे हैं. अध्यक्ष के प्रत्याशी संजीव चौधरी टुन्नू ने अपने वक्तव्य में कहा कि मजदूर विरोधी तत्व हमारी एकजुटता को भंग करने पर लगे हुए हैं पर हमारी टीम आज इतनी मजबूत हो चुकी है कि इसमें अब कोई टूट नहीं हो सकती है और यूनियन को हम उत्कृष्ट नेतृत्व देने जा रहे है. सभा में जोगिंदर सिंह जोगी, अफरीदी ने भी अपने विचार रखे. धन्यवाद ज्ञापन विकास दास ने दिया. बैठक में वर्तमान कमेटी मेम्बरों समेत जितने वाले लगभग 200 प्रत्याशी मौजूद थे.






