
जमशेदपुर : साकची स्थित करीम सिटि कॉलेज में रोट्रैक्ट क्लब की ओर से ‘मीडिया लिटरेसी नेटवर्क’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरा बोस उपस्थित थीं. अंतरा बोस फैक्टशाला की ट्रेनर हैं. कार्यक्रम का आयोजन करीम सिटि के ऑडिटोरियम में किया गया था.

दोपहर 3 बजे से शाम के 5 बजे तक बच्चों के बीच अंतरा बोस ने मीडिया में हो रही परेशानियों पर प्रकाश डाला व बच्चों का मार्गदर्शन किया. उन्होंने कहा कि जो न्यूज हमें मीडिया दिखाती है जरूरी नहीं है कि वो न्यूज सही हो, कौन सा न्यूज सही है और कौन गलत इसकी पहचान हमें स्वम् करनी होगी. लोगों में हिंसा फैलाने के लिए भी कई ऐसे फेक न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं, जिस पर लोग पूर्ण तरीके से विश्वास कर लेते हैं. उन्होंने बच्चों को ‘फिल्टर बबल’ और ‘इको चैंबर’ जैसे शब्दों से अवगत कराया और बताया कि कैसे लोग इनका शिकार हो जाते है। बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्होंने फेक मीडिया पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी. उन्होंने यह भी बताया कि कई ऐसी मीडिया आ गयी है जिस पर हम जाकर फैक्ट चेक कर सकते हैं कि वायरल न्यूज सही है या गलत. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रोट्रैक्ट क्लब माडरेटर का सराहनीय योगदान रहा. कार्यक्रम में अतिथि के अलावा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ मो रेयाज, रोट्रैक्ट क्लब के माडरेटर अहमद बद्र, रोटेरियन गुरप्रीत, कला विभागाध्यक्ष के डॉ इंद्रसेन सिंह व डॉ बीएन त्रिपाठी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.













