
डुमरिया : डुमरिया प्रखंड की बड़ाकांजिया पंचायत का विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी सह वरीय पदाधिकारी नवीन सिंह ने दौरा कर पंचायत में संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. पंचायत भ्रमण के दौरान वरीय पदाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बने आवास , मनरेगा के अंतर्गत दीदी बाड़ी योजना, तालाब, मेड़बंदी, आम बागवानी, तथा 14 वें और 15 वें वित्त आयोग से निर्मित सोख्ता गड्ढा, पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. मौके पर उन्होंने लाभुकों से ससमय योजना को पूर्ण करने का निर्देश दिया. वही पंचायत सचिव को आदेश दिया कि योजना गुणवत्तापूर्ण और प्रावधान के तहत कार्य का निष्पादन जल्द से जल्द करें. इस दौरान पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, कनीय अभियंता, प्रखंड समन्वयक समेत अन्य उपस्थित थे.






