
Musabani : स्वीप कार्यक्रम के तहत मुसाबनी प्रखंड के यूसीआईएल बागजाता माइंस में प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार रजक ने बैठक कर कर्मियों को चुनाव में मतदान करने के प्रति जागरूक किया. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उपस्थित यूसीआईल कर्मियों को सी विजिल एप के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया गया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान यह एप आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत जिला प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है. उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि विधानसभा चुनाव 2019 में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. लोकतंत्र के इस महापर्व में जन-जन की भागीदारी अहम है. इस दौरान उपस्थित सभी मतदाताओं ने मतदान करने एवं आदर्श आचार संहिता पालन करने की शपथ ली. सभी से अपील की गयी कि वे सात दिसंबर मतदान दिवस को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और एक सुदृढ़ लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी निभायें. इस अवसर पर कृष्णा चौधरी, विजय कुमार एवं यूसीआईल के अधिकारी नव कर्मचारी समेत अन्य उपस्थित थे.



