Chaibasa : कांग्रेस भवन चाईबासा में पश्चिम सिंहभूम संसदीय क्षेत्र की सांसद गीता कोड़ा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस जिला कमेटी, युवा मोर्चा, महिला कांग्रेस, सेवादल एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों ने भाग लिया. बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी शामिल हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एवं गत दिनों जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा कुछ पदाधिकारियों के इस्तीफा देने पर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की रणनीति तय करना था. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वर्तमान परिस्थिति में सांसद गीता कोड़ा को ही पश्चिम सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी का नेतृत्व व गतिविधियों के संचालन के लिए अधिकृत किया है, जब तक कि कार्यकारी जिलाध्यक्ष की नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा नहीं कर दी जाती है. कार्यकारी जिला अध्यक्ष के संदर्भ में विभिन्न वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे एवं अपनी भावनाओं से सांसद गीता कोड़ा को अवगत कराया. कांग्रेस जनों के विचारों को सुनने के बाद सांसद गीता कोड़ा एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने भी अपने विचार रखें. साथ ही सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनकी भावनाओं को प्रदेश कांग्रेस कमेटी तक पहुंचाने का कार्य करेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने पार्टी छोड़कर जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी वट वृक्ष के समान है. कुछ पत्ते झड़ जाने से वृक्ष का अस्तित्व खत्म नहीं होने वाला. आज उपस्थित जनसमूह इसका गवाह है कि कांग्रेस पार्टी की क्या शक्ति है. सांसद गीता कोड़ा ने चुनाव एवं गठबंधन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस तरह महागठबंधन ने मुझे जिताने का कार्य किया है, उसी तरह से कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने का कार्य करेंगे. सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि महागठबंधन धर्म का पालन किया जाएगा एवं आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए महागठबंधन के अंतर्गत जो भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े होंगे उन्हें कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता तन-मन से जिताने का कार्य करेंगे। बैठक को अन्य वरिष्ठ वरिष्ठ कांग्रेसियों ने भी संबोधित किया. बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी घनश्याम गाग राई, राजकुमार रजक ,काबू दत्ता, बीएन पूर्ति नन्दलाल गोप, एजाज खान, सलीम खान, असरार अहमद, कृष्णा देव शाह, निसार अहमद, अंबु राय चौधरी, अभिजीत चटर्जी, दीनू घोष, राजेश शुक्ला, अरुण नाग, कृष्णा सोय, सनातन बिरुआ, महावीर बिरुली, बिनोद सवैयां, लखन बिरुआ, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीला नाग, नीति गोडसरा, मासूम राजा, अविनाश कोड़ा, सनी संदीप देवगम, चंद्रशेखर दास, लक्ष्मण हांसदा, मासूम राजा, बिरसा कुंटिया, कमल लाल राम, राहुल दास, विकास वर्मा, सुनीत शर्मा, जितेंद्र नाथ ओझा, त्रिशानु राय, हरिश गोप, इस्माइल दास, सिद्धार्थ होनहागा, विश्वनाथ तामसोय, सध्रमेन्द्र साव, कुतुबुद्दीन खान, कुलदीप चाकरी, बैजनाथ निषाद, सरना बोयपाई, संतोष सिन्हा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थिति थे।





