
Chakuliya : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नामोपाड़ा स्थित रासमंच पूजा कमेटी के तत्वावधान में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 19 नवंबर से राधा कृष्ण मंदिर परिसर में आरंभ हो रहा है. यह जानकारी कमेटी के अध्यक्ष चन्द्रदेव महतो और सचिव कमल बेरा ने संयुक्त रूप से दी. उन्होंने बताया कि रास उत्सव के उपलक्ष्य में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है. कथा वाचक मध्य प्रदेश की देवकन्या साध्वी सुगणाबाई सा कथा वाचन करेंगी. कथा प्रत्येक दिन दोपहर 3.00 बजे से प्रारंभ होगी. इस आयोजन को लेकर कमेटी की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.



