
Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिम से तरुण मित्र मंडली के प्रत्याशी कैप्टन तरुण बुधवार की रात 9 बजे शहर पहुंचे. यहां टाटानगर रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया. कैप्टन तरुण के यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों में काफी उत्साह था. वे कैप्टन तरुण जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. यहां कैप्टन तरुण ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को उत्साहित रहने का पाठ पढ़ाया. साथ ही घर-घर जा कर मतदाताओं को तरुण मित्र मंडली के उद्देश्यों से अवगत कराने की सलाह दी. कैप्टन तरुण ने अपनी बात को लेकर जनता के बीच जाने का आग्रह किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि हम जनता तक अपनी बात पहुंचाएंगे तथा एक बेहतर समाज के निर्माण में ओछी राजनीति आड़े नहीं आ सकती. जमशेदपुर की जनता पढ़ी-लिखी है, अच्छे बुरे की काफी पहचान है. हम हर हाल में इस बार जीत हासिल करेंगे और आने वाले वक्त में उनकी आवाज बनेंगे.



