आदित्यपुर : आरआईटी थाना अंतर्गत आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो में टैंकर के हाई टेंशन तार की चपेट में आने से चालक की झुलस कर मौत हो गयी है जबकि खलासी ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई. सूचना मिलते ही झारखंड अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और किसी तरह से चालक को बाहर निकाला और उसे अस्पताल भिजवाया, हालांकि उसकी मौत हो चुकी है. उधर सूचना मिलते ही आदित्यपुर एवं आरआईटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. (नीचे भी पढें)

फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टैंकर अचानक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया जिससे पूरी गाड़ी में करंट दौड़ पड़ी चालक करंट के झटके से जमीन पर गिर गया, जबकि खलासी किसी तरह जान बचाने में सफल रहा. मौके पर पहुंची पुलिस चालक को टाटा मुख्य अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रथम दृष्टया यह लापरवाही का मामला प्रतीत होता है.



