
सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिला के सरायकेला थाना अंतर्गत दुगनी स्थित रामा कृष्णा फोर्जिंन प्राइवेट लिमिटेड में रविवार को एक मजदूर की काम करने के दौरान झुलसने से मौत हो गई. मजदूर का नाम विनोद हंसदा बताया जा रहा है. बताया जाता है, कि काम के दौरान अचानक मजदूर विद्युत करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया. आनन-फानन में मजदूरों को जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उधर घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. हालांकि इस संबंध में कंपनी प्रबंधन की ओर से कुछ भी बताने से इंकार कर दिया गया. वहीं फैक्ट्री इंस्पेक्टर का मोबाइल नॉट रिचेबल मिला. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.











