आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड 11 के भाटिया बस्ती मोड़ के पर अशोक स्टोर के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते होते टल गया. वहां जिंदल कंपनी की मिक्सर मशीन (JH05CZ- 9340) सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ किन्तु बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो जाने से पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई. इससे आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मिक्सर मशीन को रोक लिया एवं बिजली विभाग को इसकी सूचना दी. समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पायी थी.











