जमशेदपुर: कीनन स्टेडियम मैदान में गोवा और झारखंड के बीच रणजी मैच खेला गया. झारखंड टीम ने पहले दिन के खेल समाप्ति पर चार विकेट के नुकसान पर 280 रन बनाए लिए है. क्रीज पर सौरव तिवारी और कुमार कुशाग्र अर्धशतक जमाकर जमे हुए है. गोवा की ओर से मोहित रेडकर व दर्शन मिसाल ने दो- दो विकेट झटके. अर्जुन तेंदुलकर ने भी किफायती गेंदबाजी की. इससे पूर्व झारखंड की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय किया. झारखंड की सलामी जोड़ी कुमार देवव्रत व उर्त्कष सिंह ने पारी की शुरुआत की. दोनों के बीच 61 रन की साझेदारी हुई. कुमार देवव्रत 30 रन के निजी स्कोर पर दर्शन मिसाल की गेंद पर एकनाथ केरकर ने कैच लपका. इसके बाद उत्कर्ष का साथ देने के लिए कुमार सूरज क्रीज पर आए. उत्कर्ष सिंह 33 रन के स्कोर पर मोहित केरकर की गेंद पर दीपराज ने शानदार कैच पकड़ा और उनकी पारी का अंत कर दिया. जिस समय उत्कर्ष आउट हुए उस समय टीम का स्कोर 73 रन था. कुमार सूरज व कप्तान विराट सिंह टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया.(नीचे भी पढ़े)

इसी बीच कप्तान विराट दर्शन मिसाल की गेंद को समझ नहीं सके और पगबाधा आउट करार दिए गए. विराट ने 32 रन का योगदान दिया. 48 रन के निजी स्कोर पर कुमार सूरज मोहित रेडकर की गेंद पर पगबाधा आउट हुए. इसके बाद सौरव तिवारी व कुमार कुशाग्र ने काफी संयम से बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर का आगे बढ़ाया. पहले दिन के खेल समाप्ति पर झारखंड ने चार विकेट के नुकसान पर 280 रन बना लिए है. सौरव तिवारी व कुमार कुशाग्र अर्धशतक बनाकर क्रीज पर जमे हुए है.











