जमशेदपुर : कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल आदित्यपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ पीके सिंह से आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने शिष्टाचार भेंट की. मुलाकात के दौरान पुरेंद्र नारायण सिंह ने अस्पताल में बेडों की संख्या 50 से बढ़lकर 100 किए जाने एवं रेफरल की सुविधा जमशेदपुर के विभिन्न सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में शुरू किए जाने की मांग की, ताकि कोल्हान के मजदूरों को इलाज का बेहतर विकल्प मिल सके. (नीचे भी पढ़ें)
चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि मंत्रालय स्तर पर बेड की संख्या बढ़ाए जाने की दिशा में कार्रवाई चल रही है. शीघ्र ही बेड की संख्या बढ़ाए जाने की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है. साथ ही, कोल्हान के मजदूरों को आवश्यकता पड़ने पर जमशेदपुर के दो-तीन सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में रेफरल की सुविधा भी बहाल होने की प्रक्रिया रीजनल ऑफिस रांची स्तर पर चल रही है.







