
आदित्यपुर : आदित्यपुर के कुलुपटांगा फीडर में बिजली विभाग के मनमानी का दंश बड़ी आबादी को झेलना पड़ रहा है. मुख्यतः स्लम एरिया होने के कारण इस फीडर में अक्सर लोड शडिंग का बहाना बनाकर घण्टों बिजली काट दिया जाता है. विभागीय अधिकारियों से पूछने पर रटा- रटाया जवाब देकर पल्ला लेते हैं. हर बार मेंटेनेंस का बहाना बनाकर हजारों उपभोक्ताओं को परेशान आखिर क्यों किया जाता है ये तो विभागीय अधिकारी ही जाने मगर एक फीडर में आखिर कितना मेंटेनेंस का काम चलता है इसका जवाब वरीय अधिकारियों और विभाग के कर्ता- धर्ताओं को रखना चाहिए. वो तो भला हो चक्रवात ने विकराल रूप यहां नहीं दिखाया अन्यथा विभागीय अधिकारियों के लिए और अवसर मिल जाते. विभाग की ओर से हर बार यही कहा जाता है, कि मेंटेनेंस का काम चल रहा है. शटडाउन लिया गया है, और 4- 4, 5- 5 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी जाती है, जबकि ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर अन्य जरूरी काम के लिए बच्चे और बड़े तक बेहाल रहते हैं. हालांकि दूसरे फीडरों की ऐसी स्थिति नहीं है. वहां सामान्य रूप से विद्युत आपूर्ति बहाल रहती है.






