
सरायकेला : जिले की आदित्यपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते अवैध लॉटरी के अड्डे पर छापामारी करते हुए 3 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. आदित्यपुर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आदित्यपुर थाना अंतर्गत दिंदली बाजार में अवैध लॉटरी का संचालन हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर लॉटरी केंद्र पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने यहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें मुख्य रूप से मुख्तार अली और अहमद अली शामिल हैं जो कि मुस्लिम बस्ती के रहने वाले बताए जाते हैं. वहीं इनके अलावा शैलेश महतो नामक एक अन्य व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गए तीनों व्यक्तियों के पास से पुलिस ने 14 सौ, 1229 और 1780 रुपए बरामद किए हैं. इसके अलावा तीनों जुआरियों के पास से फोन भी पुलिस ने बरामद किया है. वही अवैध लॉटरी संचालन केंद्र से पुलिस ने लॉटरी खेलने में प्रयोग किए जानेवाला बोर्ड भी ज़ब्त किया है. मामले के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सुषमा कुमारी ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.







