
सरायकेला : वैश्विक कोरोना संकट के बीच आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह राजद नेता पुरेन्द्र नारायण सिंह द्वारा निगम क्षेत्र के जरूरतमंदों के बीच लगातार अनाज वितरण अभियान जारी है. जहां टीम पुरेन्द्र के सदस्य निगम क्षेत्र के वैसे जरूरतमंदों की सूची तैयार कर रहे हैं, जिन्हें इस लॉकडाउन ने तोड़ कर रख दिया है. जहां बड़े-बड़े संस्थाओं ने हाथ खड़े कर दिए वहीं पुरेन्द्र का अभियान पूरे चरम पर नजर आ रहा है. बुधवार को भी पुरेन्द्र नारायण सिंह द्वारा एवं आदित्यपुर विकास समिति द्वारा आदित्यपुर के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले छोटे दुकानों के दिहाड़ी मजदूरों, ठेले और खोमचों पर सामान बेचने वाले लगभग 70 जरूरतमंद लोगों के घर-घर जाकर कच्चा खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया. इस दौरान लॉकडाउन के लिए सरकार के दिशा-निर्देशों का सदस्यों द्वारा पूर्णत: अनुपालन किया गया. वहीं घर-घर खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलाव रामजी, अधिवक्ता संजय कुमार, आशुतोष , राकेश कुमार आदि शामिल थे.















