जमशेदपुर : एआईएमआईएम के ईचागढ़ विधानसभा अध्यक्ष इकबाल आलम को बनाया गया है. रविवार को पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सालिक जावेद ने इसकी घोषणा की. जमशेदपुर के साकची मोहम्मदन लाइन में इसकी घोषणा की गई. घोषणा करते हुए सालिक जावेद ने बताया कि एआईएमआईएम में युवा वर्ग काफी एक्टिव है. लोगों का काफी साथ मिल रहा है. (नीचे पूरी खबर पढ़े)

इसको देखते हुए एआईएमआईएम की ओर से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए इकबाल आलम को अध्यक्ष चुना गया है. इसके अलावा सरायकेला में एआईएमआईएम युवा के लिए सद्दाम हुसैन को जिला अध्यक्ष बनाया गया है. उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम जमशेदपुर में बहुत अच्छा काम कर रही है जिसको देखते हुए संगठन का विस्तार किया जा रहा है. मौके पर मौजूद इकबाल हुसैन ने इस पल के लिए एआईएमआईएम का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने कहा कि उन्हे खुशी है कि एआईएमआईएम की ओर से उन्हें इस पद के लिए चुना गया है. वे इस पद में रहकर एआईएमआईएम के लिए जी जान लगाकर काम करेंगे. ताकि वे अपने पद पर खरे उतरे.













