
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत छोटा बांकी डैम में रविवार को शराब पीने से मना करने पर युवकों ने गांव के मुखिया जगदीश सिंह की पिटाई कर दी. इधर घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को पकड़कर थाना ले गई. मिली जानकारी के अनुसार मानगो के 14 युवक 4 कार पर सवार होकर छोटा बांकी डैम में बर्थडे पार्टी मनाने गए थे. वहां सभी शराब का सेवन कर रहे थे. गांव के मुखिया जगदीश सिंह ने जन उन्हे शराब पीने से मना किया तो सभी युवकों ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी. सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी को खदेड़ा. सभी कार छोड़कर मौके से फरार हो गए पर दो युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया. ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.











