
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में गहन स्वास्थ्य सर्वे सप्ताह से संबंधित बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहु और अंचल अधिकारी हीरा कुमार की उपस्थिति में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि कोविड-19 से बचाव और रोकथाम के उद्देश्य से 18 जून से गहन स्वास्थ्य सर्वे सप्ताह अभियान चलाया जाएगा. बैठक में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओपी चौधरी ने बताया कि अभियान की शुरुआत 18 जून से व्यापक प्रचार-प्रसार से किया जाएगा, सहिया और आंगनबाड़ी सेविका के द्वारा अपने गांव के प्रत्येक घर का भ्रमण कर सर्वे की कार्य करेंगी, साथ ही एएनएम और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 40 वर्ष से उपर आयु के व्यक्तियों का गहन जांच किया जाएगा जिसमें उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, टीबी, लिवर की बीमारी आदि शामिल हैं. बैठक में प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओपी चौधरी, स्वास्थ विभाग के कर्मी, बाल विकास परियोजना के सुपरवाइजर तथा अन्य उपस्थित थे.







