
जमशेदपुर : देश भर में कोरोना प्रकोप जारी है, वहीं कई राज्यों ने ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए आनलाइन काम शुरू किया है. आनलाइन सुविधा देने से ग्राहकों की बैंकों में आवाजाही कम हो गई है. गौरतलब है कि बैंको में छुट्टियां किस-किस दिन होगी, इसकी लिस्ट रिजर्व बैंक आफ इंडिया जारी करता है. इस माह बैंकों में साप्ताहिक छुट्टियां समेत अन्य छुट्टियां शामिल हैं. कुल मिलाकर इस माह नौ दिन बैंक बंद रहेंगे. इस माह कोई त्योहार नहीं है, इसलिए ज्यादातर छुट्टियां रविवार और शनिवार के अवकाश की है.
छुट्टियों की लिस्ट
6 जून — रविवार
12जून —शनिवार
13जून —रविवार
15 जून —मिथुन संक्रांति और रज पर्व (इजवाल-मिजोरम, भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेंगे)
20 जून —रविवार
25जून —गुरु हरगोविंद जी की जयंती( केवल जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे)
26जून —दूसरा शनिवार
27जून —रविवार
30जून —रेमना नी (केवल इजवाल में बैंक बंद रहेंगे)




