
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और पूर्व मंत्री सरयू राय की पार्टी भारतीय जनता मोर्चा जमशेदपुर महानगर की नवगठित जिला कमेटी की परिचयात्मक बैठक सोमवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव नें सभी नवमनोनीत पदाधिकारीयो को माला पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया, जिसमें सर्वप्रथम पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा एवं पश्चिम विधानसभा संयोजक मुकुल मिश्रा का स्वागत किया गया तथा उन्होंने पदाधिकारियों से अपने विचार साझा किए. बैठक में सभी पदाधिकारियों नें अपना परिचय दिया तथा अपनी जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निर्वाह करने की बात कही.

बैठक में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा ने अपने विचार रखे एवं बैठक में सभी पदाधिकारियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और नवमनोनीत मंडल अध्यक्ष से जल्द से जल्द कमिटी विस्तार करने का निर्देश दिया गया एवं 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस (साकची आमबगान) मैदान में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर प्रात: 11:00 बजे माल्यार्पण कार्यक्रम तय किया जाएगा. बैठक में नवमनोनीत पदाधिकारियों में जिला के उपाध्यक्ष वंदना नामता, भाष्कर मुखी, प्रभु राम मुंडा, महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नु, मनोज सिंह उज्जैन, मंत्री राजेश कुमार झा, विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, प्रेस प्रभारी आकाश शाह, सोशल मीडिया प्रभारी अनिकेत सावरकर, कार्यालय प्रभारी प्रेम करण पांडेय, सह कार्यालय प्रभारी त्रिलोचन सिंह, अध्यक्ष युवा मोर्चा: अमित शर्मा, अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा: प्रकाश कोया, अनुसूचित जाति मोर्चा: राजेश मुखी, किसान मोर्चा: अध्यक्ष रोमेन भक्त, मंडल अध्यक्षों में टेलको मंडल अध्यक्ष: महेश तिवारी, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष : एम चंदशेखर राव , बरमामाइंस मंडल अध्यक्ष :नागेंद्र सिंह, लक्षमीनगर मंडल अध्यक्ष: बिनोद राय, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष: कैलाश झा, साकची मंडल अध्यक्ष: वरूण सिंह, बारिडीह मंडल अध्यक्ष: विजय नारायण सिंह, बागबेड़ा मंडल रवि पोद्दार, घाघिडिह मंडल अध्यक्ष सुमित सिंह, पोटका विधानसभा लखन चंद्र सोरेन, कोवाली देवदत भक्त, आसानबनी अध्यक्ष रंजीत दास, सुंदरनगर अध्यक्ष महेश यादव, परसुडीह मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, कमलपुर मंडल अध्यक्ष सागर महतो, बोड़ाम मंडल अध्यक्ष विद्युत महतो, पटमदा मंडल अध्यक्ष मिहिर महतो, एमजीएम अध्यक्ष अशोक बिसुई एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.



