
जमशेदपुर : झारखंड के रांची के बिरसा मुंडा जेल को म्यूजियम का रुप दिया जा रहा है. स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की याद में इसको संग्रालय का रुप दिया जा रहा है. इसको नये सिरे से विकसित किया जा रहा है. इसमें झारखंड के आजादी की लड़ाई लड़ने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा से जुड़ी यादों को रखा जा रहा है जबकि कई सारी नयी जानकारियों को यहां लगदाया जा रहा है. ऑडियो विजुअल सिस्टम भी लगाये जा रहे है, जो पर्यटकों को धरती आबा की कहानी सुनायेगी. इसका उदघाटन 12 मार्च को संभावित है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उदघाटन कर सकते है. इसकी तैयारियों और निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए बिरसा मुंडा जेल खुद केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे.
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने इसका काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद समीर उरांव, जनजातीय मंत्रालय के सचिव दीपक खांडूकर समेत अन्य लोग शामिल थे. इस दौरान मीडिया ब्रिफिंग करते हुए दीपक खांडूकर ने बताया कि काम में धीमापन आ गया था, लेकिन अब इसमें तेजी आयेगी. इसको जल्द से जल्द पूरा किया जायेगा.

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने म्यूजिम के थियेडर में भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर बनी फिल्म को भी देखा. उन्होंने यहां मीडिया से बात करती हुए कहा कि म्यूजियम के माध्यम से लोगों को शहीदों की जानकारी देने की कोशिश की जायेगी. वीर सपूतों और रणबांकुड़ों को इसके माध्यम से याद किया जायेगा.




